facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने गाज़ा में मानवीय सहायता की अपील की, हमास से बंधकों की रिहाई पर दिया ज़ोर

Advertisement

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच भारत ने दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया, गाज़ा में संयुक्त राष्ट्र कर्मी की मौत, इजरायल ने सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी

Last Updated- March 19, 2025 | 10:47 PM IST
Why is Indian public opinion so indifferent to Gazans and Palestinians? फिलिस्तीन मसला और हमारी उदासीनता

भारत ने बुधवार को कहा कि वह गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित है और उसने संघर्ष प्रभावित फिलस्तीनी क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया। भारत ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं।’

भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जिससे 19 जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल की बमबारी में 400 से अधिक लोग मारे गए। इजरायल और हमास के बीच इस पर सहमत नहीं बन पाई है कि युद्ध विराम समझौते को शुरुआती चरण से कैसे आगे बढ़ाया जाए। इस समझौते में तीन चरण शामिल थे।

युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत करीब छह सप्ताह पहले शुरू होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों की वार्ता नहीं हुई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक कि वह सभी ‘महत्त्वपूर्ण लक्ष्य’ हासिल नहीं कर लेता। भारत फिलीस्तीन मुद्दे के लिए ‘दो-राष्ट्र समाधान’ की वकालत करता रहा है, ताकि इजरायल और फिलीस्तीन शांति और सुरक्षा के साथ रह सकें।

गाजा पट्टी में धमाका, संरा के कर्मी की मौत, पांच अन्य घायल

गाजा पट्टी में हुए धमाके में संयुक्त राष्ट्र का एक अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी मारा गया है जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। विश्व निकाय ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा ने कहा कि बुधवार के विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह धमाका आयुध ‘गिराए जाने या दागे’जाने से हुआ है।

गाजा से फिलीस्तीनियों की निकासी फिर से: इजरायली रक्षामंत्री

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को कहा कि उनका देश जल्द ही फिलीस्तीनियों से गाजा के युद्ध क्षेत्रों से बाहर जाने की अपील करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल अपनी सैन्य काईवाई तेज करने की तैयारी कर रहा है। काट्ज ने एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गाजा में बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो ‘इजरायल ऐसी तीव्रता से कार्रवाई करेगा जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।’

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement