facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने WTO की व्यापार विवाद निपटान समिति के फैसले के खिलाफ की अपील

Advertisement

भारत ने जापान द्वारा दायर ऐसे ही एक मामले के खिलाफ मई में एक अन्य अपील भी दाखिल की थी।

Last Updated- December 15, 2023 | 2:01 PM IST
India appealed against the decision of WTO's Trade Dispute Settlement Committee

भारत ने यूरोपीय संघ की ओर से दायर एक मामले में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की व्यापार विवाद निपटान समिति के फैसले के खिलाफ अपील की है। यूरोपीय संघ ने कुछ सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत के आयात शुल्क के खिलाफ मामला दायर किया था।

समिति ने अप्रैल में फैसला सुनाया था कि कुछ सूचना एवं प्रौद्योगिकी (ICT) उत्पादों पर भारत द्वारा लगाया गया आयात शुल्क वैश्विक व्यापार मानदंडों का उल्लंघन है। WTO की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘भारत ने यूरोपीय संघ (EU) द्वारा कुछ वस्तुओं पर उसके आयात शुल्क के खिलाफ दायर मामले में समिति की रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने के अपने फैसले की जानकारी दी। अपील 14 दिसंबर को WTO सदस्यों को भेजी गई।’’

Also read: अमेरिका को FY24 के लिए H-1B वीजा की पर्याप्त याचिकाएं प्राप्त हुईं

भारत ने जापान द्वारा दायर ऐसे ही एक मामले के खिलाफ मई में एक अन्य अपील भी दाखिल की थी। WTO के नियमों के अनुसार, WTO के सदस्य जिनेवा स्थित बहुपक्षीय निकाय में मामला दायर कर सकते हैं यदि उन्हें लगता है कि कोई विशेष व्यापार उपाय WTO के मानदंडों के खिलाफ है।

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की विवाद निपटान समिति ने 17 अप्रैल को एक फैसले में कहा था कि भारत मोबाइल फोन एवं उपकरणों, बेस स्टेशनों, इंटिग्रेटेड सर्किट (IC) और ऑप्टिकल उपकरणों जैसे ITC उत्पादों पर आयात शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है। भारत ने समिति द्वारा ‘‘कानून और कानूनी व्याख्या की त्रुटियों’’ की अपीलीय निकाय से समीक्षा की मांग की है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement