facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने भूटान से MIP शर्त के बिना दी ताजा सुपारी के आयात की मंजूरी: DGFT

Advertisement

वर्ष 2018 में, 251 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत होने पर किसी भी रूप में सुपारी के आयात की अनुमति दी गई थी।

Last Updated- September 18, 2024 | 6:30 PM IST
India approves import of fresh betel nut from Bhutan without MIP condition: DGFT भारत ने भूटान से MIP शर्त के बिना दी ताजा सुपारी के आयात की मंजूरी: DGFT

भारत ने भूटान से हतिसार (ओडिशा) और दरंगा (असम) के भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों (एलसीएस) के माध्यम से भी न्यूनतम आयात मूल्य की शर्त के बिना ताजा (हरी) सुपारी के आयात की अनुमति दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।

सितंबर, 2022 में सरकार ने हर साल भूटान से न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) शर्त के बिना 17,000 टन हरी सुपारी के आयात की अनुमति दी थी। वर्ष 2017 में, सरकार ने घरेलू किसानों की सुरक्षा के लिए 251 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से एमआईपी लगाया।

वर्ष 2018 में, 251 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत होने पर किसी भी रूप में सुपारी के आयात की अनुमति दी गई थी।

DGFT ने कहा, ‘‘मौजूदा दो बंदरगाहों के अलावा, भूटान से न्यूनतम आयात मूल्य की शर्त के बिना 17,000 टन ताजा (हरी) सुपारी के आयात को LCS हतिसार और एलसीएस दर्रांगा के माध्यम से भी अनुमति दी जाएगी।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 6:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement