facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, बांग्लादेश ने FTA वार्ता शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 18.13 अरब डॉलर से घटकर 2022-23 में 14.2 अरब डॉलर हो गया है।

Last Updated- October 01, 2023 | 4:33 PM IST
India, Bangladesh

India-Bangladesh FTA: भारत और बांग्लादेश ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसपर भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले सप्ताह ढाका में आयोजित ‘व्यापार पर संयुक्त कार्यसमूह’ (जेडब्ल्यूजी) की अधिकारी स्तर की बैठक के दौरान चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “बैठक में बंदरगाह से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने, व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की शुरुआत पर जमीनी कार्य, मानकों के सामंजस्य और उनकी पारस्परिक मान्यता, बांग्लादेश को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसे कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।”

FTA से बढ़ेगा दोनों देशों के बीच व्यापार

CEPA एक प्रकार का FTA है, जिसके तहत दो व्यापारिक भागीदार अपने बीच कारोबार वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को काफी कम करते हैं या उसे पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा, वे सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

उन्होंने सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के विकास, मल्टी-मॉडल परिवहन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क और भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों/एकीकृत जांच चौकियों, सीमा हाट में बुनियादी ढांचे के निर्माण/उन्हें मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

ये बैठकें प्रमुख व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने और दोनों देशों के बीच व्यापार के आर्थिक और तकनीकी सहयोग, प्रचार, सुविधा, विस्तार और विविधीकरण के अवसरों का पता लगाने के लिए वार्षिक आधार पर आयोजित की जाती हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 18.13 अरब डॉलर से घटकर 2022-23 में 14.2 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement