facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-इजरायल के कारोबार में हो सकती है 10गुना वृद्धि

Advertisement

भारत-इजरायल बिजनेस ऐंड सीईओ फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए इजरायल के उद्योग मंत्री नीर एम बरकत ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईईसी) के महत्त्व पर जोर दिया

Last Updated- February 11, 2025 | 11:02 PM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्षों की ओर से निवेश के साथ अगले 12-13 साल में भारत और इजरायल के बीच कारोबार 10 गुना बढ़ सकता है। इजरायल, भारत का 47वां बड़ा कारोबारी साझेदार देश है।

अप्रैल-नवंबर के दौरान रक्षा को छोड़कर दोनों देशों के बीच वस्तु निर्यात बढ़कर 2.34 अरब डॉलर पहुंच गया है। व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है और भारत के निर्यात की तुलना में इजरायल का निर्यात 1 प्रतिशत से भी कम रहा है। वहीं दूसरी तरफ एशिया में इजरायल, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है।

भारत-इजरायल बिजनेस ऐंड सीईओ फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए इजरायल के उद्योग मंत्री नीर एम बरकत ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईईसी) के महत्त्व पर जोर दिया और कहा कि किस तरह से यह मंच अवसर प्रदान कर सकता है। बरकत ने ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘हम आईएमईईसी के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इससे इजरायल में आंतरिक रूप से व्यापक अवसर पैदा हुए हैं। हम इसका स्वागत करते हैं।’

इजरायल इंडिया बिजनेस फोरम में भारत और इजरायल के उद्योग से जुड़े लोगों ने शिरकत की। बी2बी बातचीत में उद्योग के सदस्यों ने 500 से अधिक बी2बी बैठकों के माध्यम से देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। बरकत के नेतृत्व में उच्च स्तरीय इजरायली व्यापार प्रतिनिधिमंडल में उद्यम और प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, जल प्रबंधन, रसद और खुदरा जैसे क्षेत्रों के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल थे। दोनों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में तकनीक और नवोन्मेष, रक्षा और आंतरिक सुरक्षा, ऊर्जा व जल प्रबंधन और निवेश व व्यापार शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement