facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Canada Row : भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए – अमेरिका

Advertisement

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस तरह के चिंताजनक आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।’’

Last Updated- September 27, 2023 | 11:25 AM IST
Arrest of two suspects possible soon in Nijjar murder case in Canada: Report

अमेरिका ने कहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में इस साल की शुरुआत में एक अलगाववादी सिख नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता को लेकर उसके (कनाडा के) आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस तरह के चिंताजनक आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़ें :

उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा का कहना है कि वह पूर्ण और निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारा मानना है कि भारत सरकार को इसमें सहयोग करना चाहिए।’’ मिलर नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद कनाडा और भारत के बीच चल रहे विवाद को लेकर किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

भारत ने आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया है और कहा है कि कनाडा आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है।

मिलर ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से कनाडा की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। हमने अपने कनाडाई समकक्षों के साथ निकटता से सहयोग किया है और हमने भारत से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement