facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-EU FTA: एफटीए वार्ता को गति देने के लिए इस महीने होगी हाई लेवल की बैठक

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में भारत और ईयू के बीच 26 अगस्त को मंत्री स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक होगी।

Last Updated- August 06, 2023 | 5:24 PM IST
Sembcorp Industries को 450 मेगावाट की विंड सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति की समीक्षा करने के लिए इसी महीने एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “ईयू के अधिकारी इस महीने जयपुर में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भारत और ईयू के बीच 26 अगस्त को मंत्री स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक होगी।”

उन्होंने कहा, “वाणिज्य सचिव सुनील बरथवाल के भी जयपुर में व्यापार के लिए ईयू की महानिदेशक सैबीन वेयांड से मुलाकात करने की संभावना है।” इन बैठकों से एफटीए पर दोनों पक्षों के बीच चल रही बातचीत को गति मिलेगी।

अब तक पांच चरणों की वार्ता पूरी 

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक 24-25 अगस्त को जयपुर में होने वाली है। समझौते पर अब तक पांच चरणों की वार्ता हो चुकी है। भारत और 27 देशों के समूह ने व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेत (जीआई) पर प्रस्तावित समझौतों पर आठ साल से अधिक के अंतराल के बाद पिछले साल 17 जून को बातचीत बहाल की थी।

भारत ने 2007 में यूरोपीय संघ के साथ एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी, लेकिन 2013 में वार्ता रुक गई, क्योंकि दोनों पक्ष ऑटोमोबाइल और स्पिरिट पर सीमा शुल्क और पेशेवरों की आवाजाही सहित प्रमुख मुद्दों पर एक समझौते तक पहुंचने में विफल रहे थे।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 5:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement