facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, यूरेशियाई आर्थिक संघ के अधिकारियों ने FTA के लिए विस्तृत चर्चा की

Advertisement

FTA से दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। EEU के पांच सदस्यों में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस शामिल हैं।

Last Updated- April 02, 2024 | 7:54 PM IST
निर्यातकों के रिफंड दावों के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम लाएगी सरकार, Government will bring new verification system for refund claims of exporters

भारत और पांच देशों के ब्लॉक यूरेशियाई आर्थिक संघ (ईईयू) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए पिछले महीने विस्तृत चर्चा की।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। ईईयू के पांच सदस्यों में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित समझौते पर दो व्यवहार्यता अध्ययन पहले ही किए जा चुके हैं। इस तरह के समझौते में, दो या दो से अधिक व्यापारिक साझेदार आपसी व्यापार की अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो पूरी तरह समाप्त कर देते हैं या काफी कम कर देते हैं।

Also read: भारत को UNSC में स्थाई सीट मिलेगी, लेकिन उसे इस बार कड़ी मेहनत करनी होगी: जयशंकर

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने 28 मार्च को यहां मुलाकात की और एफटीए के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने पर चर्चा की।’’ एक उद्योग विशेषज्ञ ने कहा कि इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे क्षेत्रों के घरेलू निर्यातकों को समझौते से बढ़त मिल सकती है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement