facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EU के कार्बन टैक्स, डिफोरेस्टेशन रेगुलेशन पर भारत ने WTO की बैठक में जताई चिंता

Advertisement

इन देशों ने 7 जुलाई को जिनेवा में समाप्त हुई WTO की वस्तु व्यापार परिषद की दो दिवसीय बैठक में यह मुद्दा उठाया।

Last Updated- July 08, 2023 | 9:19 AM IST
India appealed against the decision of WTO's Trade Dispute Settlement Committee

भारत, रूस और ब्राजील समेत कई देशों ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की बैठक में यूरोपीय संघ के कार्बन कर और वन कटाई विनियमन को लेकर चिंता जताई है और कहा कि इन कदमों से उनके उद्योग प्रभावित होंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन देशों ने सात जुलाई को जिनेवा में समाप्त हुई डब्ल्यूटीओ की वस्तु व्यापार परिषद की दो दिवसीय बैठक में यह मुद्दा उठाया।

जिनेवा में संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के वन कटाई विनियमन पर भारत ने कहा कि विकासशील देशों में कृषि क्षेत्र बड़ी आबादी के लिए रोजगार तथा आर्थिक कुशलक्षेम के लिहाज से महत्वपूर्ण कारक है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईयू ऐसी नीति बना रहा है जो ऐसे सामाजिक-आर्थिक समूहों के आर्थिक हितों को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं।

डब्ल्यूटीओ के नौ सदस्यों ने वन कटाई शुल्क पर ईयू के नये विनियमन पर चिंता जताई जो 29 जून को प्रभाव में आया। इनमें इंडोनेशिया, रूस, ब्राजील, इक्वाडोर, भारत, पेरू, प्राग, तुर्किये और अर्जेंटीना शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 8:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement