facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-फ्रांस: Ecole Polytechnique ने दो IIT के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर, हाई लेवल रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

इकोले पॉलीटेक्निक ने एक बयान में कहा कि इसकी स्थापना 1794 में देश को उच्चतम श्रेणी के प्रशिक्षित इंजीनियर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी थी।

Last Updated- October 12, 2024 | 10:15 AM IST
India-France: Ecole Polytechnique signs agreement with two IITs, high level research will get a boost

फ्रांस के एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान ने भारत के साथ ज्ञान के गहन आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के साथ “विशिष्ट समझौतों” पर हस्ताक्षर किए हैं। फ्रांसीसी दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि इन समझौतों पर इकोले पॉलीटेक्निक (Ecole Polytechnique) की अध्यक्ष एवं महानिदेशक लॉरा चौबार्ड की सात से 11 अक्टूबर तक हुई भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए।

इकोले पॉलीटेक्निक ने एक बयान में कहा कि इसकी स्थापना 1794 में देश को उच्चतम श्रेणी के प्रशिक्षित इंजीनियर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी थी।

दूतावास ने कहा, “आज, यह विश्व स्तर पर एक अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थान है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च-स्तरीय अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को जोड़ता है और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देता है, तथा दीर्घकालिक मानवतावादी परंपरा को कायम रखता है।”

बयान में कहा गया है कि इकोले पॉलीटेक्निक ने आईआईटी-दिल्ली और आईआईटी-बंबई दोनों के साथ विशिष्ट समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। जुलाई 2023 में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस की आधिकारिक यात्रा के दौरान, इंस्टीट्यूट पॉलीटेक्निक डी पेरिस ने आईआईटी-दिल्ली और आईआईटी-मद्रास के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

Advertisement
First Published - October 12, 2024 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement