facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती सप्लाई चेन का हिस्सा बनने के लिए किया आमंत्रित

Advertisement

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित मामलों पर व्यापक चर्चा की और इसे बढ़ाने के लिए एक खाका भी तैयार किया।

Last Updated- October 05, 2023 | 1:39 PM IST
brazil flag

भारत ने ब्राजील के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए ब्राजील की कंपनियों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की छठी बैठक के लिए ब्राजील गए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। बर्थवाल एक से चार अक्टूबर तक ब्राजील यात्रा पर थे। उनके साथ 20 व्यापारिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित मामलों पर व्यापक चर्चा की और इसे बढ़ाने के लिए एक खाका भी तैयार किया। मंत्रालय के अनुसार, सचिव ने ‘‘ब्राजील के उद्योगों को बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।’’

यह भी पढ़ें : NIIF ने शुरू किया 60 करोड़ डॉलर का भारत-जापान फंड

बयान के अनुसार, ‘‘ यह यात्रा तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार की पृष्ठभूमि में हो रही है, जो पिछले दो वर्षों में दोगुना होकर 16 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।’’

सचिव ने भारत में निवेश करने वाली ब्राजील की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठके कीं। उन्होंने व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement