facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत- चीन को करीब ला रहा व्यापार, उर्वरकों, दुर्लभ खनिजों और सुरंग बनाने वाली मशीनों के भारत में निर्यात को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित

Advertisement

वर्ष 2020 में गलवान घाटी में दोनों पड़ोसियों के सैनिकों की झड़पों के बाद से व्यापार से लेकर पर्यटन तक हर क्षेत्र पर पर असर पड़ा है।

Last Updated- August 21, 2025 | 10:03 PM IST
India-China

भारत और चीन में मित्रता बढ़ाने के लिए हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की। भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों में अस्थिरता के माहौल में हुई दोनों शीर्ष मंत्रियों की इस बैठक में व्यापार का विस्तार करने पर चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से उर्वरकों, दुर्लभ खनिजों और सुरंग बनाने वाली मशीनों के भारत में निर्यात को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच निवेश और आम लोगों की आवाजाही सुगम बनाने पर भी बात हुई। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में दोनों पड़ोसियों के सैनिकों की झड़पों के बाद से व्यापार से लेकर पर्यटन तक हर क्षेत्र पर पर असर पड़ा है।

वित्त वर्ष 2020 में भारतीय उर्वरक आयात में चीन की हिस्सेदारी 27.16 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 10.51 प्रतिशत रह गई। मूल्य के संबंध में भारत ने वित्त वर्ष 2025 में अपने लगभग 29 प्रतिशत दुर्लभ खनिजों का आयात चीन से किया। लेकिन मात्रा के संदर्भ में इसी अवधि में चीन से स्कैंडियम और यट्रियम सहित लगभग 62 प्रतिशत दुर्लभ खनिज आयात किए गए, जो वित्त वर्ष 2020 में 92.26 प्रतिशत के स्तर पर था।

भारत को वित्त वर्ष 2025 में चीन से 26.7 लाख डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) इक्विटी प्रवाह प्राप्त हुआ, जो इसी अवध में भारत द्वारा प्राप्त कुल एफडीआई इक्विटी प्राप्तियों का 0.01 प्रतिशत रहा। इसके विपरीत गलवान घाटी में हुई झड़प से पहले वित्त वर्ष 2020 में चीनी निवेश 16.38 करोड़ डॉलर था, जिसकी उस वर्ष प्राप्त कुल एफडीआई में 0.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

पर्यटन के मोर्चे पर देखें तो वर्ष 2019 में 339,442 चीनी नागरिकों ने भारत का दौरा किया था, जबकि 358,685 भारतीय उसी वर्ष चीन गए थे। दोनों देशों द्वारा वीजा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 2023 में भारत आने वाले चीनी नागरिकों की संख्या घटकर सिर्फ 30,585 रह गई, जबकि उसी दौरान 157,090 भारतीय लोगों ने चीन का दौरा किया।

 

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement