फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि भारत इनोवेशन का देश है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच सच्ची साझेदारी है। मैक्रों ने नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किया।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, ”हम ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का सम्मान करते हैं। फ्रांस विभिन्न क्षेत्रों में इसका हिस्सा रहा है।” उन्होंने कहा, ”भारत इनोवेशन का देश है। एआई और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम क्षेत्रों में भारत-फ्रांस के बीच सच्ची साझेदारी है।”
मैक्रों ने कहा, ”असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश है, जिसमें ‘स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स’ का क्षेत्र भी शामिल है।”
Also Read: भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश, उत्पादन बढ़ाएंगी मौजूदा कंपनियां : वैष्णव
‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे देश के ‘डीप-टेक स्टार्टअप’ और अनुसंधान उपक्रमों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का मकसद भारत, फ्रांस और अन्य देशों के टॉप इनोवेशन, स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड को साथ लाना है। मोदी फ्रांस की यात्रा पर हैं, जहां वह मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और G-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
(PTI इनपुट के साथ)