facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का कर रहा है पुनर्निर्माण: कनाडाई सांसद

Advertisement

PM जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद ने राम मंदिर को लेकर संसद में एक बयान में कहा कि उन्होंने एक हिंदू मंदिर में 22 जनवरी को इस भावनात्मक पल का सीधा प्रसारण देखा था।

Last Updated- January 31, 2024 | 8:22 PM IST
India is rebuilding its civilization to emerge as an economic power: Canadian MP भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का कर रहा है पुनर्निर्माण: कनाडाई सांसद

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को दुनियाभर के 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक नए युग की शुरुआत बताते हुए कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा है कि भारत एक बड़ी वैश्विक आर्थिक एवं भू-राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का पुनर्निर्माण कर रहा है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद आर्य ने राम मंदिर को लेकर संसद में एक बयान में कहा कि उन्होंने ओटावा के (एक) हिंदू मंदिर में 22 जनवरी को इस भावनात्मक पल का सीधा प्रसारण देखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे पुराने धर्म के इतिहास में 22 जनवरी, 2024 का दिन कनाडा के 10 लाख हिंदुओं समेत दुनियाभर के 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है।’’ उ

न्होंने कहा, ‘‘सदियों की प्रतीक्षा और काफी बलिदान के बाद अयोध्या में इस दिव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ है और प्राण प्रतिष्ठा एक मूर्ति को देवता में बदल देती है।’’

उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी वैश्विक आर्थिक एवं भू-राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का पुनर्निर्माण कर रहा है। आर्य ने कहा कि कनाडा और भारत आर्थिक अवसरों को साझा करने तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में स्वाभाविक साझेदार हैं।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement