facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने सेना और हथियार पर खर्च किए 83.6 अरब डॉलर, बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत 2023 में 83.6 अरब डॉलर के सैन्य खर्च के साथ दुनियाभर में सैन्य खर्च के मामले में चौथे स्थान पर था।

Last Updated- April 25, 2024 | 8:13 AM IST
Aerospace major Boeing starts production of Indian Army's Apache choppers

भारत 2023 में 83.6 अरब डॉलर के खर्च के साथ अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व स्तर पर चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था। एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट इस महीने अपनी वेबसाइट पर साझा की और कहा कि पिछले साल वैश्विक सैन्य खर्च में ‘वृद्धि’ के लिए ‘मुख्य रूप से यूक्रेन में चल रहे युद्ध और एशिया तथा ओशिनिया व पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव’ को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि सभी पांच भौगोलिक क्षेत्रों में सैन्य खर्च बढ़ गया है और सबसे अधिक खर्च वृद्धि यूरोप, एशिया और ओशिनिया तथा पश्चिम एशिया में दर्ज की गई। यह रिपोर्ट दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे इजराइल-हमास, ईरान-इजराइल और रूस-यूक्रेन जैसे संघर्षों के अलावा लाल सागर क्षेत्र में अस्थिरता के बीच आई है।

इसके अनुसार, ‘‘विश्व सैन्य व्यय 2023 में लगातार नौवें वर्ष बढ़कर कुल 2443 अरब डॉलर तक पहुंच गया। 2023 में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि 2009 के बाद से साल-दर-साल सबसे तेज वृद्धि थी और इसने वैश्विक खर्च को सिपरी द्वारा अब तक दर्ज उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया।’’

‘विश्व सैन्य बोझ’ 2023 में बढ़कर 2.3 प्रतिशत हो गया, जिसे वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सैन्य खर्च की हिस्सेदारी को प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सरकारी व्यय के हिस्से के रूप में औसत सैन्य व्यय 2023 में 0.4 प्रतिशत अंक बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो गया। इसमें कहा गया है कि प्रति व्यक्ति विश्व सैन्य खर्च 1990 के बाद से सबसे अधिक 306 डॉलर था।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत 2023 में 83.6 अरब डॉलर के सैन्य खर्च के साथ दुनियाभर में सैन्य खर्च के मामले में चौथे स्थान पर था।

सिपरी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीयों द्वारा खर्च 2022 से 4.2 प्रतिशत और 2014 से 44 प्रतिशत बढ़ गया है। इसमें कहा गया कि भारत के सैन्य खर्च में वृद्धि ‘मुख्य रूप से बढ़ती कार्मिक और परिचालन लागत का परिणाम थी’ जो 2023 में कुल सैन्य बजट का लगभग 80 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement