facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी पर्यटकों को खूब भा रहा ‘भारत’! 2023 के पहले 6 महीने में 43.80 लाख विदेशियों ने घूमा इंडिया

Advertisement

भारत कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

Last Updated- August 30, 2023 | 3:58 PM IST
tourism

भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists) की संख्या पिछले साल के मुकाबले 106 फीसदी अधिक है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2022 के मुकाबले 2023 में इस दौरान विदेशी मुद्रा में भी वृद्धि हुई है। भारत कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

2023 के 6 महीनों में 43.80 लाख विदेशी पर्यटक आए

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख है जो 2022 में इस अवधि के दौरान आए पर्यटकों की संख्या (21.24 लाख) से 106 प्रतिशत अधिक है।’’

सूत्रों ने बताया कि जहां तक घरेलू पर्यटन का प्रश्न है तो यह आंकड़ा 2021 में 67.7 करोड़ था और 2022 में बढ़कर 173.1 करोड़ हो गया है। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि पर आंकड़े साझा करते हुए सूत्र ने कहा कि 2022 में यह आंकड़ा 1.8 करोड़ से अधिक था जबकि 2023 में जनवरी से जून तक यह आंकड़ा 1.09 करोड़ पर पहुंच गया है।

काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण से वहां पर्यटन को बढ़ावा

उन्होंने बताया कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में हाल में आया उछाल ‘‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’’ को दर्शाता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वर्मा ने हाल में कहा कि गलियारे के उद्घाटन के बाद से करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 दिसंबर 2021 में इस गलियारे का उद्घाटन किया था।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement