facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेतन्याहू से की मुलाकात, भारत-इजराइल साझेदारी को नई मजबूती

Advertisement

दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि भारत-इजरायल की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी ‘और मजबूत होगी।’ जयशंकर मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे थे

Last Updated- December 17, 2025 | 11:16 PM IST
Dr. S. Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, संपर्क और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि भारत-इजरायल की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी ‘और मजबूत होगी।’ जयशंकर मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात की और इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार तथा अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ वार्ता की। बाद में दिन में उन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की। 

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज शाम यरुशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, कौशल एवं प्रतिभा, संपर्क और सुरक्षा में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।’

उन्होंने कहा, ‘क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर उनके विचारों को महत्त्व देते हैं। विश्वास है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।’ प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब नेतन्याहू की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियां जारी हैं।  

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 11:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement