facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Asia Power Index’ में जापान को पछाड़कर भारत तीसरे पायदान पर पहुंचा

Advertisement

सिडनी स्थित ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ ने अपने ‘एशिया पावर इंडेक्स’ में 81.7 स्कोर के साथ अमेरिका को टॉप पर रखा है, उसके बाद 72.7 स्कोर के साथ चीन दूसरे स्थान पर हैं।

Last Updated- September 25, 2024 | 3:36 PM IST
India overtakes Japan to reach third position in 'Asia Power Index' ‘Asia Power Index’ में जापान को पछाड़कर भारत तीसरे पायदान पर पहुंचा

आस्ट्रेलिया की एक विचारक संस्था द्वारा जारी वार्षिक ‘एशिया पावर इंडेक्स’ में जापान को पछाड़कर भारत तीसरे स्थान पर है। कोविड-19 के बाद मजबूत आर्थिक वृद्धि के कारण भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है।

सिडनी स्थित ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ ने अपने ‘एशिया पावर इंडेक्स’ में 81.7 स्कोर के साथ अमेरिका को शीर्ष पर रखा है, उसके बाद 72.7 स्कोर के साथ चीन दूसरे, 39.1 स्कोर के साथ भारत तीसरे, 38.9 स्कोर के साथ जापान चौथे, 31.9 स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया पांचवें और 31.1 स्कोर के साथ रूस छठे स्थान पर है।

वार्षिक एशिया पावर इंडेक्स एशिया में राष्ट्रों की सापेक्ष शक्ति का आकलन करने के लिए संसाधनों और प्रभाव को मापता है। यह एक विश्लेषणात्मक साधन है जो 27 देशों और क्षेत्रों को उनके पास उपलब्ध संसाधनों और उन संसाधनों के इस्तेमाल के आधार पर रैंक करता है।

Also read: ‘मेक इन इंडिया’ से विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात बढ़ा, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई: PM Modi

इसका दायरा पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में रूस और प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका तक फैला हुआ है।

‘एशिया पावर इंडेक्स’ ने भारत के उत्थान के लिए आर्थिक विकास, भविष्य की क्षमताएं और कूटनीतिक प्रभाव को प्रमुख कारक बताया है। विचारक संस्था का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान मिली है।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement