facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब थे, मैंने संघर्ष रोका: व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में ट्रंप ने फिर किया दावा

Advertisement

व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाक सहित आठ युद्ध रोके, लाखों लोगों की जान बचाई

Last Updated- January 21, 2026 | 10:43 AM IST
US Iran warning
File Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी दूसरी पारी के पहले साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोक दिया था। ट्रंप ने कहा कि उनकी राय में दोनों देश परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे और उन्होंने युद्ध रोककर लाखों लोगों की जान बचाई।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने केवल 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म किए, जिन्हें खत्म करना नामुमकिन माना जा रहा था। उन्होंने कहा, “कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा वर्षों से लड़ रहे थे। भारत और पाकिस्तान भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे थे। आठ विमान गिराए गए। मेरी राय में वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे।”

भरी हुई व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, जो पिछले साल वॉशिंगटन आए थे, उन्होंने उनसे कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 करोड़ लोगों की जान बचाई, शायद इससे भी ज्यादा। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। 105 मिनट तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कई बार यह दावा दोहराया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म कराया। नोबेल शांति पुरस्कार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में युद्ध रोककर करोड़ों लोगों की जान बचाई।

ट्रंप ने कहा, “अगर आप आंकड़े जोड़ें, तो हर युद्ध में लाखों लोग मारे जा सकते थे। आठ युद्धों को जोड़िए। सिर्फ भारत-पाकिस्तान में ही 1 से 2 करोड़ लोग मारे जा सकते थे। मैंने लाखों लोगों की जान बचाई।” व्हाइट हाउस ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों पर एक विस्तृत बयान जारी किया, जिसका शीर्षक था- ‘365 दिन में 365 जीत: ट्रंप की वापसी ने सफलता और समृद्धि का नया दौर शुरू किया’।

इस बयान में कहा गया कि जनवरी 2025 में सत्ता संभालने के बाद ट्रंप ने रिकॉर्ड निवेश, ऊर्जा उत्पादन, अपराध में गिरावट और कई युद्धों को खत्म करने जैसे बड़े कदम उठाए। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच शांति समझौता कराने को भी उनकी उपलब्धियों में शामिल किया गया।

करीब 90 बार ट्रंप कर चुके हैं दावा

हालांकि, ट्रंप का यह दावा विवादित रहा है। वे अब तक करीब 90 बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक संघर्ष को रोका। यह दावा उन्होंने पहली बार 10 मई 2025 को किया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वॉशिंगटन की मध्यस्थता से दोनों देश संघर्षविराम पर सहमत हुए। भारत सरकार लगातार यह स्पष्ट करती रही है कि किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हुई थी।

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें भारत-पाक के अलावा इज़राइल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और आर्मेनिया-अज़रबैजान जैसे संघर्षों को खत्म करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। उन्होंने नॉर्वे और नोबेल समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरस्कार पर नॉर्वे का पूरा नियंत्रण है और इसी वजह से उन्हें यह सम्मान नहीं मिला।

ट्रंप ने कहा, “मैंने आठ युद्ध खत्म किए। शायद कोई राष्ट्रपति एक भी युद्ध खत्म नहीं कर पाया होगा। मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए किया।” उन्होंने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो की भी तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में अपना 2025 नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को समर्पित किया था।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement