facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों को किया खारिज, बताया ‘आधारहीन’

Advertisement

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘ दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करना भारत सरकार की नीति नहीं है।'

Last Updated- February 08, 2024 | 8:37 PM IST
Arrest of two suspects possible soon in Nijjar murder case in Canada: Report

भारत ने कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों को गुरुवार को ‘आधारहीन’ करार देते हुए इन्हें दृढ़ता से खारिज कर दिया और साथ ही जोर देकर कहा कि प्रमुख मुद्दा नई दिल्ली के आंतरिक मामलों में ओटावा का हस्तक्षेप रहा है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने कनाडा के संघीय आयोग की जांच के बारे में मीडिया में प्रकाशित खबरें देखी हैं…हम कनाडा के चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के ऐसे सभी आधारहीन आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं।’’

कनाडा के स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक विदेशी हस्तक्षेप की जांच के लिए कनाडा का संघीय आयोग पिछले दो आम चुनावों में ‘भारत द्वारा हस्तक्षेप’ के आरोपों की जांच करना चाहता है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘ दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करना भारत सरकार की नीति नहीं है। वास्तव में, इसके विपरीत, यह कनाडा है जो हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। हम इस मुद्दे को उनके समक्ष नियमित रूप से उठाते रहे हैं। हम कनाडा से हमारी प्रमुख चिंताओं को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान करते रहते हैं।’’

सीटीवी न्यूज की खबर के अनुसार कनाडा के संघीय आयोग के संदर्भ की शर्तें मुख्य रूप से 2019 और 2021 के संघीय चुनावों में चीन, रूस और अन्य विदेशी सरकारों या गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संभावित हस्तक्षेप की जांच करना है।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 8:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement