facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पांच साल बाद चीनी पर्यटकों को भारत देगा वीजा, 24 जुलाई से फिर शुरू होगी प्रक्रिया

Advertisement

India China visa: भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा को निलंबित कर दिया था।

Last Updated- July 23, 2025 | 2:37 PM IST
india_China
Representative Image

भारत सरकार 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा देना फिर से शुरू करेगी। इस फैसले के साथ दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है।

पांच साल बाद उठा प्रतिबंध

भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) ने नोटिस जारी कर कहा था कि चीनी नागरिकों के सभी पर्यटक वीज़ा अमान्य माने जाएंगे। यह कदम चीन द्वारा लगभग 22,000 भारतीय छात्रों को दोबारा प्रवेश की अनुमति न देने के विरोध में उठाया गया था।

अब कैसे मिलेगा वीज़ा?

भारतीय दूतावास ने वीबो (Weibo) के जरिए जानकारी दी कि 24 जुलाई से चीनी नागरिक भारत का पर्यटक वीज़ा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, अपॉइंटमेंट लेकर बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू स्थित वीज़ा केंद्रों में अपने दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इस जानकारी को अपने वीबो हैंडल से साझा किया और बाद में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसका उल्लेख किया।

द्विपक्षीय संबंधों में नरमी

इस साल की शुरुआत में भारत और चीन ने सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी बहाल करने का फैसला किया था। दोनों कार्यक्रम 2020 के बाद बंद कर दिए गए थे।

हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पांच साल बाद चीन की यात्रा की, जिसे द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। वहीं मार्च में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगति का ज़िक्र किया था।

उन्होंने कहा था कि ड्रैगन (चीन) और एलिफेंट (भारत) को एक-दूसरे की सफलता में भागीदार बनना चाहिए। यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच रूस के कज़ान में हुई बैठक के बाद आई थी, जिसे दोनों देशों के रिश्तों में मील का पत्थर माना गया।

2024 में भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में चार साल से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में सफल रहे थे। यह फैसला भी दोनों देशों के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement