facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉलीवुड जैसी अजीब कहानी गढ़कर इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा भारत : पाकिस्तान

Advertisement

पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि यह ‘दुखद है कि एक परमाणु-सशस्त्र देश का सैन्य नेतृत्व गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है

Last Updated- October 15, 2025 | 9:52 PM IST
Pakistan

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत ‘बॉलीवुड शैली की विचित्र पटकथा गढ़कर’ इतिहास को ‘बदलने’ की कोशिश कर रहा है। यह बयान भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई द्वारा मंगलवार को की गई उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की सेना द्वारा मरणोपरांत प्रदान किए गए पुरस्कारों की सूची का हवाला देते हुए कहा कि समझा जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पड़ोसी देश के 100 से अधिक सैनिक मारे गए।

पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि यह ‘दुखद है कि एक परमाणु-सशस्त्र देश का सैन्य नेतृत्व गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है।’ बयान में कहा गया है, ‘भारतीय नेतृत्व बॉलीवुड शैली की विचित्र पटकथा गढ़कर इतिहास को अपनी पसंद के अनुसार बदलने की कोशिश कर रहा है।’ इसमें कहा गया है, ‘अनावश्यक शेखी बघारना और अनुचित बयानबाजी, दक्षिण एशिया में राष्ट्रवाद का एक नया चक्र शुरू कर सकती है और शांति व स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है।’

उसने चेतावनी देते हुए कहा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों और उनके राजनीतिक नेताओं को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान की जनता और उसकी सेना अपने देश की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम और संकल्पित हैं। किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब तेजी, दृढ़ता और तीव्रता से दिया जाएगा, ऐसा जवाब जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।’

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 9:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement