facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-UK: दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत, ब्रिटीश मंत्री तारिक अहमद तीन दिन की भारत यात्रा पर

Advertisement

लॉर्ड अहमद की यात्रा सोमवार से शुरू हुई जिसमें वह चेन्नई और अहमदाबाद जाएंगे।

Last Updated- January 08, 2024 | 7:41 PM IST
भारत-यूके रिश्तों में अहम प्रवासन, निर्यात, Higher exports and migration marked post-Covid UK ties with India

India-UK: दक्षिण एशिया मामलों के लिए ब्रिटेन के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने भारत की तीन दिन की यात्रा शुरू की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह ब्रिटेन द्वारा वित्तपोषित दो नयी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

लॉर्ड अहमद की यात्रा सोमवार से शुरू हुई जिसमें वह चेन्नई और अहमदाबाद जाएंगे। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से ब्रिटेन की यात्रा शुरू कर रहे हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि अहमद की यात्रा ब्रिटेन की दीर्घकालिक विदेश नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में ब्रिटेन-भारत संबंधों की मजबूती और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी स्थायी साझेदारी को प्रदर्शित करती है। अहमद पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, संयुक्त राष्ट्र मामलों के लिए राज्य मंत्री के साथ ही यौन हिंसा पर काबू के संबंध में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के विशेष प्रतिनिधि हैं।

Also read: लाल सागर में हमलों और सोमाली समुद्री डकैतों की दोहरी मार से मालवाहक जहाजों और व्यापार को संकट

अहमद ने कहा, ‘‘तमिलनाडु और गुजरात उभरती प्रौद्योगिकियों के विकास का नेतृत्व कर रहे हैं और मैं क्षेत्र में ब्रिटिश कारोबार के माध्यम से नवोन्मेष देखकर खुश हूं।’’ वह चेन्नई में तमिलनाडु राज्य योजना आयोग के साथ एक ‘हीट मिटिगेशन’ परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह ‘वाइब्रेंट गुजरात’ निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जाएंगे।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement