facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका के बीच लैपटॉप, पीसी आयात प्रतिबंध पर हो सकती है बातचीत

Advertisement

वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की व्यापार मंत्री कैथरीन तई इस सप्ताहांत नई दिल्ली में इन अहम मुद्दों पर विस्तार से द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं।

Last Updated- August 25, 2023 | 12:23 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

भारत और अमेरिका एक दूसरे की सरकारी खरीद प्रक्रिया में पहुंच और महत्त्वपूर्ण खनिजों में सहयोग को आगे बढ़ाने के अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसकी जानकारी दो सरकारी अ​धिकारयों ने दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवंबर से लैपटॉप, पीसी और टेबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारत द्वारा आयात प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की व्यापार मंत्री कैथरीन तई इस सप्ताहांत नई दिल्ली में इन अहम मुद्दों पर विस्तार से द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर वहां के राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई बातचीत और निर्णयों पर सिलेसिलेवार ढंग से चर्चा की जाएगी। इस क्रम में अमेरिका से पॉल्ट्री आयात पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में जारी विवाद पर भी चर्चा होगी।

मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने डब्ल्यूटीओ में लंबित 7 में से 6 मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई थी। इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। दोनों पक्ष द्विपक्षीय सरकारी खरीद के मामले में अधिकारी स्तर की बातचीत शुरू करने की पहल पर भी रजामंद थे।

उक्त शख्स ने बताया, ‘सरकारी खरीद प्रक्रिया में हम उनकी खरीद प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं। वे भी हमारी खरीद प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं।’ केंद्र सरकार की खरीद प्रक्रिया में दूसरे देशों को शामिल करना भारत के लिए चुनौती है। भारत ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात से हुए समझौते में पहली बार सरकारी खरीद प्रक्रिया में ढील दी थी लेकिन यह सीमित दायरे में ही खोला गया था।

कैथरीन तई जी20 के व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक में ​शिकरत करने जयपुर आई हैं। इस दौरान वह जी20 से अलग हटकर द्विपक्षीय कोराबार पर गोयल से बात करेंगी। शनिवार को वह नई दिल्ली में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों संग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement