facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

India-US immigration: अवैध प्रवासियों को लेने को तैयार भारत

ट्रंप प्रशासन के साथ भारत का सहयोग, अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

Last Updated- January 21, 2025 | 10:42 PM IST
India and US

भारत अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे भारतीय प्रवासियों को चिह्नित करने और उन्हें वापस लेने के लिए डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने को तैयार है। संवाद समिति ब्लूमबर्ग ने मंगलवार को बताया कि दोनों देशों ने करीब 1,80,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान कर ली है।

ट्रंप ने सोमवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह में देश की दक्षिणी सीमाओं पर अवैध प्रवेश के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों का अवैध प्रवेश तत्काल रोक जाएगा और उनका प्रशासन ‘इन अपराधियों को जहां से आए थे वहां वापस भेजने’ की कार्रवाई को शुरू करेगा।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने अमेरिका की सीमा अवैध पार करने के दौरान पकड़े गए 100 भारतीयों को हवाई जहाज से 22 अक्टूबर को भेजा था। अमेरिका 2023-24 के बाद से 1,100 से अधिक भारतीय नागरिकों को भेज चुका है।

डीएचएस 2023-24 के दौरान भारत सहित 145 देशों से 1,60,000 व्यक्तियों को 495 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिये उनके देश भेज चुका है। भारत अपने नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने के लिए कानूनी आव्रजन चैनलों में विशेष तौर पर छात्र वीजा और कुशल श्रमिकों के एच1 बी प्रोग्राम के इस्तेमाल किए जाने को लेकर चिंतित है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार भारत के नागरिकों ने वर्ष 2023 में जारी 3,86,000 एच-1बी वीजा में से तीन चौथाई हासिल किए थे। हालांकि अमेरिका के सीमा अधिकारियों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में गैरकानूनी ढंग से सीमा पार करने वालों में भारतीयों की संख्या मात्र 3 प्रतिशत थी। अमेरिका में सबसे बड़े अवैध प्रवासियों की हिस्सेदारी लैटिन अमेरिका के देशों जैसे वेनेजुएला और ग्वाटेमाला की है।

First Published - January 21, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट