facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की बैठक 11 जनवरी को वाशिंगटन में होगी

Advertisement
Last Updated- January 08, 2023 | 3:29 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23
BS

भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (TPF) की बैठक वाशिंगटन में 11 जनवरी को होगी। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। टीपीएफ दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों को सुलझाने का मंच है।

टीपीएफ के पांच केंद्रित समूह – कृषि, निवेश, नवोन्मेषण तथा रचनात्मकता (बौद्धिक संपदा अधिकार), सेवाएं और शुल्क तथा गैर-शुल्क बाधाएं। बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई संयुक्त रूप से करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि गोयल नौ से 11 जनवरी तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। टीपीएफ की 12वीं बैठक नई दिल्ली में चार साल बाद 23 नवंबर, 2021 को हुई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘अंतिम मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद कार्यसमूहों को फिर से सक्रिय किया गया था। टीपीएफ व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लगातार जुड़ाव और व्यापार तथा निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का मंच है। दोनों देश व्यापार संबंधी मुद्दों पर प्रगति के लिए तत्पर हैं।’

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचा

पिछले साल की बैठक में भारत ने भारतीय निर्यातकों के लिए जीएसपी (सामान्य प्राथमिकता प्रणाली) लाभ बहाल करने को कहा था, जिसपर अमेरिकी पक्ष ने विचार करने का भरोसा दिया था।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement