facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जहाज विनिर्माण, मरम्मत केंद्र की स्थापना को द. कोरिया, जापान से निवेश-प्रौद्योगिकी चाहता है भारत

Advertisement

वर्तमान में, भारत के पास वैश्विक जहाज विनिर्माण बाजार का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा है। इस बाजार में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा है।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:13 PM IST
Shipbuilding Stocks
Representative Image

भारत देश में घरेलू जहाज आपूर्ति शृंखला को बढ़ावा देने के लिए जहाज विनिर्माण और जहाज मरम्मत केंद्र (क्लस्टर) स्थापित करने के लिए दक्षिण कोरिया और जापान से निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की मांग कर रहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी यह बात कही है।

वर्तमान में, भारत के पास वैश्विक जहाज विनिर्माण बाजार का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा है। इस बाजार में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव टी के रामचंद्रन ने यहां पत्रकारों से कहा, “हम भारत में जहाज विनिर्माण और जहाज मरम्मत केंद्र स्थापित करने के लिए निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए दक्षिण कोरिया और जापान की ओर देख रहे हैं।”

रामचंद्रन 20वीं समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) में भाग लेने के लिए गोवा में थे, जहां कई राज्यों में एक विशाल जहाज विनिर्माण पार्क की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, “हमने उनसे (दक्षिण कोरिया और जापान से) कहा है कि आप अपनी प्रौद्योगिकी और निवेश के साथ आइए, हम आपको जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत कलस्टर स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे।”

Also read: रिजर्व बैंक की भविष्य की नकदी जरूरतों के लिए मुद्रा प्रबंधन बुनियादी ढांचे में सुधार की योजना

रामचंद्रन ने कहा कि केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि जापानी या कोरियाई कंपनियां उनके राज्यों में जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत कलस्टर स्थापित करने में रुचि दिखाती हैं तो उन्हें तुरंत जमीन उपलब्ध करानी चाहिए।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement