facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत आज वर्चुअल G20 समिट की करेगा मेजबानी, कनाडा के PM और राष्ट्रपति पुतिन होंगे शामिल

Advertisement

कनाडा और भारत के बीच जारी राजनयिक तनातनी के बीच यह पहली बार है जब ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

Last Updated- November 22, 2023 | 12:21 PM IST
Nataraja statue at Bharat Mandapam
Representative Image

इजराइल और हमास के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यानी आज G20 देशों के नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे। कनाडा ने ट्रूडो के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है।

कनाडा और भारत के बीच जारी राजनयिक तनातनी के बीच यह पहली बार है जब ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

कनाडा ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे।

भारत ने इन आरोपों को निराधार करार देते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। रूस ने भी जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने की पुष्टि की है।

चीन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि भारत के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ली क्विंग जी20 नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने शिखर सम्मेलन के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि सम्मेलन में समूह के कई नेता भाग लेंगे। कांत ने डिजिटल शिखर सम्मेलन को ‘दुर्लभ और असाधारण’ बताया और कहा कि यह भारत की जी20 अध्यक्षता में मोदी को विश्व नेताओं के साथ बातचीत का एक और मौका प्रदान करेगा। इसके बाद दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास चली जाएगी।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।

कांत ने कहा था, ‘कल आयोजित होने वाला जी20 का डिजिटल शिखर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र और एसडीजी शिखर सम्मेलन के समापन के बाद से विश्व नेताओं की एक प्रमुख बैठक होगी।’

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement