facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-UAE खाद्य गलियारा स्थापित करने पर 2 अरब डॉलर का करेंगे निवेश, किसानों की बढ़ेगी आमदनी: पीयूष गोयल

Advertisement

दोनों देशों के बीच खाद्य गलियारे की स्थापना को मिशन के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए एक छोटा कार्यसमूह भी गठित किया गया है जिसमें केंद्र, संबंधित राज्य सरकारें और UAE शामिल हैं।

Last Updated- October 07, 2024 | 6:33 PM IST
India-UAE will invest $2 billion to establish food corridor, farmers' income will increase: Piyush Goyal भारत-UAE खाद्य गलियारा स्थापित करने पर 2 अरब डॉलर का करेंगे निवेश, किसानों की बढ़ेगी आमदनी: पीयूष गोयल

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो अरब डॉलर के अनुमानित निवेश से एक खाद्य गलियारा स्थापित करेंगे जो यूएई एवं अन्य खाड़ी बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा। इससे भारत के किसानों को अधिक आमदनी एवं अधिक रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत-यूएई उच्चस्तरीय कार्यबल की 12वीं बैठक के बारे में यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खाद्य गलियारे की स्थापना को मिशन के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए एक छोटा कार्यसमूह भी गठित किया गया है जिसमें केंद्र सरकार, संबंधित राज्य सरकारें और यूएई शामिल हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘भारत में खाद्य पार्कों की स्थापना के बारे में बहुत विस्तार से चर्चा की गई। इससे जुड़ा बुनियादी काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। यह एक और क्षेत्र है जो किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा, हमारे हजारों युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण में रोजगार देगा और यूएई की खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यूएई ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और खाद्य पार्क लॉजिस्टिक में निवेश के लिए लगभग दो अरब डॉलर की शुरुआती प्रतिबद्धता जताई है। भारत से यूएई को खाद्य उत्पाद पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक सुविधाओं की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने केंद्र एवं राज्य सरकारों और यूएई की भागीदारी वाले एक छोटे कार्यसमूह का गठन किया है, जो दोनों देशों के बीच एक खाद्य गलियारे की स्थापना को मिशन के तौर पर आगे बढ़ाएगा।’’

उन्होंने अगले ढाई साल में यह निवेश होने की उम्मीद जताते हुए कहा, ‘‘काफी समय से चर्चा है कि यूएई भारत में खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करने में निवेश करना चाहेगा ताकि उसके लिए उपयुक्त उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, भारतीय किसानों के उत्पादों का उपयोग किया जा सके और उन्हें यूएई में बेचा जा सके।’’

गोयल ने कहा, ‘‘यह मामला काफी समय से यूएई सरकार और भारत के विभिन्न राज्यों के साथ चर्चा में है। अब हम यह सुनिश्चित करने की तेजी से कोशिश कर रहे हैं कि यूएई के निवेशकों और यूएई एवं अन्य खाड़ी बाजारों के साथ भारत में खाद्य प्रसंस्करण में निवेश हो सके।’’

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement