facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खोलेगा महावाणिज्य दूतावास, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के करीब ढाई लाख लोग रहते हैं। इनमें 1.7 लाख लोग ऑकलैंड में रहते हैं।

Last Updated- December 27, 2023 | 7:34 PM IST
PM Modi

Consulate General of India in New Zealand: भारत जल्द ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक महावाणिज्य दूतावास ((consulate general)) खोलेगा। न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीय रहते हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

उसने कहा कि महावाणिज्य दूतावास के 12 महीने के अंदर खोले जाने और पूरी तह चालू होने की उम्मीद है। ऑकलैंड में इस समय भारत का एक वाणिज्य दूतावास है।

महावाणिज्य दूतावास के खुलने से महावाणिज्य दूत की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस पद पर आमतौर पर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है।

बयान में कहा गया कि ऑकलैंड में भारतीय महावाणिज्य दूतावास खोलने से देश के राजनयिक तानबाने के विस्तार में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘इससे भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को प्रोत्साहित करने और ऑकलैंड में भारतीय मूल के लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के करीब ढाई लाख लोग रहते हैं। इनमें 1.7 लाख लोग ऑकलैंड में रहते हैं। भारत-न्यजीलैंड व्यापार परिषद भी ऑकलैंड में स्थित है।’’ न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग वेलिंगटन में है।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement