facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत G20 के जरिये बाकी दुनिया तक पहुंचाएगा अपने डिजिटल बदलाव की कहानी : अमिताभ कांत

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 3:11 PM IST
Contribution of digital economy in the country's GDP will be 20% by 2026: Chandrashekhar

भारत अपनी डिजिटल बदलाव की कहानी को बाकी दुनिया तक पहुंचाने के लिए G20 का इस्तेमाल करेगा। भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने यहां कहा कि इस पहल से ‘वैश्विक दक्षिण’ में लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

अखिल भारतीय प्रबंध संघ (AIMA) के 8वें राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर चार अरब लोग ऐसे हैं, जिनके पास डिजिटल पहचान नहीं है और ढाई अरब लोगों के पास बैंक खाता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 133 देश ऐसे हैं, जहां डिजिटल तेज भुगतान नहीं है।

कांत ने कहा कि डिजिटलीकरण के कारण भारत नागरिकों के जीवन को बदलने और अधिक उत्पादक रूप से कुशल अर्थव्यवस्था बनने में सक्षम है। उन्होंने कहा, ‘… हम भारत के इस मॉडल को दुनिया के बाकी हिस्सों में कैसे ले जाते हैं, यह चुनौती है और इस डिजिटल बदलाव की कहानी को दुनिया के बाकी हिस्सों तक पहुंचाने के लिए G20 का इस्तेमाल करेंगे और देखेंगे कि इस मौके का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ें : Cost Inflation Index: आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स किया नोटिफाई

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ने कहा, ‘वैश्विक दक्षिण में नागरिकों के जीवन को बदलने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।’ आमतौर पर लातिनी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशनिया क्षेत्र को ‘वैश्विक दक्षिण’ कहा जाता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement