facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय राजदूत ने जापान के इशिकावा प्रांत में भूकंप के समय भारतीयों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया

Advertisement

भारत ने जापान में भूकंप प्रभावित इशिकावा प्रान्त के साथ एकजुटता व्यक्त की

Last Updated- March 01, 2024 | 10:33 PM IST
Japan

जापान में भारत के राजदूत ने शुक्रवार को भूकंप प्रभावित इशिकावा प्रान्त के साथ भारत की एकजुटता की पुष्टि की और प्रांत में भारतीय समुदाय को सहायता प्रदान करने के लिए गवर्नर के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘द जापान टाइम्स’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार एक जनवरी को जापान के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप नोटो में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 241 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से 15 की मौत अप्रत्यक्ष कारणों से हुई।

राजदूत सिबी जॉर्ज ने शुक्रवार को इशिकावा प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की, जहां नोटो प्रायद्वीप स्थित है, और भूकंप से हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की।

जापान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत सिबी जॉर्ज ने इशिकावा प्रान्त का दौरा किया और माननीय गवर्नर, श्री हिरोशी हासे से मुलाकात की। नोटो प्रायद्वीप में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की।”

 

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement