facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं भारतीय अमेरिकी: भूटोरिया फ्रेमॉन्ट

Advertisement

भारतीय अमेरिकी 5 नवंबर, 2024 को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के अंतर को प्रभावित कर सकते हैं।

Last Updated- December 14, 2023 | 6:52 PM IST
US to provide employment authorisation cards for five years

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में भारतवंशी समुदाय के प्रतिष्ठित नेता और डेमोक्रेटिक पार्टी के फंडरेजर अजय भूटोरिया का मानना है कि भारतीय अमेरिकी देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की नेशनल फाइनेंस कमेटी के सदस्य अजय भूटोरिया ने कहा कि कई राज्यों में, भारतीय अमेरिकी 5 नवंबर, 2024 को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के अंतर को प्रभावित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन के पहले कार्यकाल में उनके प्रचार अभियान के पहले दिन से शामिल रहे भूटोरिया ने कहा, ‘‘यह चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में शामिल है। एशियाई-अमेरिकियों, खासतौर पर दक्षिण एशियाई अमेरिकियों और भारतीय अमेरिकियों की इस चुनाव में ऐतिहासिक भूमिका हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा वाले कई राज्यों में अगर हम मिशीगन की बात करें, नेवादा की बात करें, विस्कोंसिन की बात करें, पेनसिल्वेनिया, जॉर्जिया की बात करें।

अगर हम आंकड़ों को देखें, एशियाई अमेरिकियों को देखें और विशेष रूप से दक्षिण एशियाई अमेरिकियों, भारतीय अमेरिकियों को देखें तो वे इन राज्यों में जीत के अंतर को प्रभावित कर सकते हैं।’’

भूटोरिया ने कहा, ‘‘उन्होंने 2022 के मध्यावधि चुनाव में भी ऐसा ही किया था। उन्होंने 2020 में भी ऐसा ही किया था। इस बार मुझे उम्मीद है कि हमारे एशियाई अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी प्रारंभिक स्तर पर ही चुनाव में भाग लेंगे।’’

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 6:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement