facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान से वापस आईं भारतीय महिला कैडेट, बंधक बनाए गए बाकी 16 लोगों पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

Advertisement

ईरान की IRGC के विशेष नौसेना बलों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास MSC Aries नाम के जहाज को कथित तौर पर इजराइल के साथ उसके तार जुड़े होने के मद्देनजर जब्त कर लिया था।

Last Updated- April 18, 2024 | 8:21 PM IST
Indian female cadets returned from Iran, Foreign Ministry gave statement on remaining 16 people taken hostage ईरान से वापस आईं भारतीय महिला कैडेट, बंधक बनाए गए बाकी 16 लोगों पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

ईरान की सेना द्वारा इस सप्ताहांत में बंधक बनाए गए मालवाहक पोत एमएससी एरीज (MSC Aries ) पर सवार भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों में शामिल महिला कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ (Tessa Joseph) गुरुवार को कोचीन पहुंच गईं। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि तेहरान में भारतीय मिशन मालवाहक पोत एमएससी एरीज के बाकी 16 भारतीय कर्मियों के साथ संपर्क में है। उसने कहा, ‘तेहरान में भारतीय मिशन और ईरान की सरकार के समन्वित प्रयासों से केरल के त्रिशूर की रहने वाली भारतीय कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ आज अपराह्न में कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गईं।’

हवाई अड्डे पर जोसफ का स्वागत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘तेहरान में भारतीय मिशन इस मुद्दे पर काम कर रहा है और मालवाहक पोत के चालक दल के बाकी 16 कर्मियों के साथ संपर्क में है।’

उसने कहा कि चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा है और वे भारत में अपने परिजनों के साथ संपर्क में हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारतीय मिशन एमएससी एरीज के चालक दल के बाकी सदस्यों की कुशलता के लिए ईरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस विषय पर चार दिन पहले अपने ईरानी समकक्ष आमिर अब्दुल्लैया के साथ बातचीत की थी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (IRGC) के विशेष नौसेना बलों ने 13 अप्रैल को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एमसीएस एरीज नाम के जहाज को कथित तौर पर इजराइल के साथ उसके तार जुड़े होने के मद्देनजर जब्त कर लिया था।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 8:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement