facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक प्रवर्तन अधिकारी को अवैध तंबाकू उत्पाद रखने पर हुई जेल की सजा

Advertisement

भारतीय मूल के एक प्रवर्तन अधिकारी को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अधिकारी पर 800 सिंगापुर डॉलर (करीब 592 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।

Last Updated- December 24, 2022 | 6:08 PM IST
Jail

सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर लोगों से प्राप्त अवैध तम्बाकू उत्पाद को रख लेने के आरोप में भारतीय मूल के एक प्रवर्तन अधिकारी को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

अधिकारी पर 800 सिंगापुर डॉलर (करीब 592 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। मोहन राज अकिलन (31) और एक मलेशियाई नागरिक ने 1,417 सिंगापुरी डॉलर (लगभग 1100 अमेरिकी डॉलर) मूल्य के अवैध तम्बाकू से संबंधित उत्पाद रख लिए थे।

इन उत्पादों को चांगी हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों ने स्वेच्छा से छोड़ा था। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने गुरुवार को बताया कि सजा सुनाए जाने के दौरान एक और आरोप पर विचार किया गया। उप लोक अभियोजक तान सियाओ टिएन ने कहा कि मलेशियाई नागरिक मोहन को सिंगापुर के सर्टिस सिस्को सहायक पुलिस बल ने 19 अप्रैल, 2011 और आठ अगस्त, 2022 के बीच प्रवर्तन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था।

पिछले साल मई में हुई थी नियुक्ति

उन्हें मई 2021 के आसपास स्वास्थ्य विज्ञान प्राधिकरण (एचएसए) की तम्बाकू विनियमन शाखा (टीआरबी) की प्रवर्तन संचालन इकाई में तैनात किया गया था। इस इकाई ने सर्टिस को तम्बाकू प्रवर्तन कार्य के लिए रखा था। उस शाखा के अधिकारियों के कामों में से एक प्रतिबंधित तम्बाकू से संबंधित उत्पादों को इकट्ठा करना होता है, जो चांगी हवाई अड्डे के माध्यम से सिंगापुर में प्रवेश करने वाले यात्री स्वेच्छा से छोड़ जाते हैं।

Advertisement
First Published - December 24, 2022 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement