facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बहुत मुश्किल में है अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रोफेशनल्स, 6 में 1 को US से निकाले जाने का खतरा

Advertisement

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हर छह में से एक भारतीय पेशेवर (या उनके परिचित) को नौकरी छूटने के 60 दिन की तय ग्रेस पीरियड के भीतर ही निर्वासन नोटिस (NTA) मिल चुका है।

Last Updated- August 14, 2025 | 4:22 PM IST
H-1B visa fee

H-1B वीजा पर अमेरिका में कार्यरत भारतीय पेशेवरों के लिए स्थिति दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हर छह में से एक भारतीय पेशेवर (या उनके परिचित) को नौकरी छूटने के 60 दिन की तय ग्रेस पीरियड के भीतर ही निर्वासन नोटिस (NTA) मिल चुका है। यह जानकारी Blind ऐप पर हुए एक सर्वेक्षण में सामने आई है, जो वेरिफाइड प्रोफेशनल्स के लिए एक गुमनाम मंच है।

H-1B वीजा नियमों के तहत, नौकरी छूटने के बाद वीजाधारक को या तो नई नौकरी ढूंढनी होती है, या वीजा स्टेटस बदलना होता है, या फिर अमेरिका छोड़ना होता है—और इसके लिए उन्हें 60 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन 2025 के मध्य से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कई मामलों में सिर्फ दो हफ्तों में ही NTA जारी कर दिए जा रहे हैं, जिससे व्यक्ति “आउट ऑफ स्टेटस” करार दिए जा रहे हैं।

एक मेटा कर्मचारी ने Blind ऐप पर लिखा, “कई मामलों में सिर्फ 2 हफ्ते में ही NTA भेजा गया। इमीग्रेशन वकील अब सलाह दे रहे हैं कि नौकरी खत्म होते ही जल्द से जल्द अमेरिका छोड़ दें, वरना स्थायी प्रतिबंध लग सकता है।” एक अन्य सर्वे में 45% भारतीय H-1B पेशेवरों ने कहा कि यदि मजबूरी में अमेरिका छोड़ना पड़ा, तो वे भारत लौट जाएंगे।

  • 26% ने कहा वे किसी दूसरे देश में चले जाएंगे 
  • 29% लोग निर्णय नहीं ले पाए 

Also read: Luxembourg Business Visa के नाम पर करोड़ों की ठगी, कैसे शिकार हो जाते हैं लोग

वापसी में रुकावटों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

  • सैलरी में भारी कटौती (25%) 
  • जीवन स्तर में गिरावट (24%)
  • सांस्कृतिक व पारिवारिक समायोजन की कठिनाई (13%)
  • कम नौकरियों के अवसर (10%)

जब पूछा गया कि क्या वे दोबारा H-1B वीजा चुनेंगे, तो सिर्फ 35% ने ‘हां’ कहा, बाकी या तो अनिश्चित थे या नकारात्मक।

  • FY 2026 के लिए केवल 1.2 लाख H-1B रजिस्ट्रेशन चयनित हुए—यह 2021 के बाद सबसे कम है। 
  • FY 2024 में 2.07 लाख और FY 2023 में 1.91 लाख भारतीयों को H-1B मिला था।
  • बावजूद इसके, 10 लाख से अधिक भारतीय अभी भी ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी कंपनियों से “भारत में हायरिंग बंद करने” की अपील पर मिला-जुला रिएक्शन आया:

  • अमेरिका में काम कर रहे 63% पेशेवरों ने कहा इससे उनकी कंपनियों को फायदा होगा  
  • वहीं भारत में रह रहे 69% लोगों ने इसे नुकसानदायक बताया

H-1B वीजा अब पहले जितना आकर्षक विकल्प नहीं रह गया है। बढ़ते अनिश्चितता, कड़े नियम और जल्दबाज़ी में भेजे जा रहे निर्वासन नोटिसों ने भारतीय पेशेवरों को गंभीर दुविधा में डाल दिया है। कई लोग मजबूर होकर भारत वापसी या दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन में गिरावट: FY 2026 में रजिस्ट्रेशन 26.9% गिरा—फीस बढ़ोतरी ($10 से $215), और फर्जी आवेदनों पर सख्ती कारण बने। 
  2. वेतन आधारित चयन प्रणाली: अब लॉटरी की जगह हाई सैलरी वालों को प्राथमिकता दी जा सकती है। 
  3. इंटरव्यू अनिवार्य: 2 सितंबर 2025 से H-1B नवीकरण के लिए इन-पर्सन इंटरव्यू जरूरी होगा, जिससे खर्च और समय बढ़ेगा।
  4. CSPA नियम बदले: 21 वर्ष के करीब पहुंचे बच्चों की ग्रीन कार्ड पात्रता पर असर, जिससे भारतीय परिवारों की चिंता बढ़ी है। 

IRCC की चेतावनी, Asylum कनाडा में रहने का शॉर्टकट नहीं, भारतीय स्टूडेंट अपना रहे हैं ये रास्ता

 

क्या आपका बेटा-दामाद या जानने वाला US में रहता है, Trump Admin भेज देगा सबको जेल, यदि नहीं किया ये काम

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement