facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या, भारतीय मूल के दो भाइयों को तलाश रही पुलिस

Advertisement

पुलिस मामले में भारतीय मूल के दो भाइयों की तलाश कर रही है।

Last Updated- May 06, 2024 | 6:58 PM IST
crime scene

ऑस्ट्रेलिया में कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े के दौरान 22 वर्षीय एमटेक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले में भारतीय मूल के दो भाइयों की तलाश कर रही है। मृतक छात्र की पहचान नवजीत संधू के रूप में हुई है। हरियाणा के करनाल में संधू के रिश्तेदार यशवीर ने कहा कि संधू ने कुछ भारतीय छात्रों के बीच किराए के मुद्दे पर हुए विवाद में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, जिसके चलते एक अन्य छात्र ने चाकू से उन पर हमला किया।

यशवीर ने कहा, ‘‘नवजीत के दोस्त (एक अन्य भारतीय छात्र) ने उन्हें अपना सामान लेने के लिए अपने घर चलने के लिए कहा था क्योंकि नवजीत के पास कार थी। जब उनका दोस्त अंदर गया तो नवजीत ने चीखने की आवाजें सुनीं और देखा कि वहां हाथापाई हो रही है। जब नवजीत ने झगड़ा न करने को कहते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके सीने पर चाकू से हमला किया गया।’’

उन्होंने कहा कि नवजीत की तरह आरोपी भी करनाल का ही रहने वाला है। यशवीर ने बताया कि घटना की जानकारी परिवार को रविवार सुबह मिली। उन्होंने बताया कि नवजीत के साथ मौजूद उनके दोस्त को भी चोटें आईं हैं। यशवीर ने कहा कि परिवार सदमे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नवजीत एक प्रतिभाशाली छात्र थे और वह जुलाई में छुट्टियां बिताने अपने परिवार के पास आने वाले थे।’’ यशवीर के अनुसार, नवजीत डेढ़ साल पहले अध्ययन वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गये थे और उनके किसान पिता ने बेटे की शिक्षा के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह शव को जल्द से जल्द स्वेदश लाने में हमारी मदद करे।’’ इस बीच, विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि वह दो लोगों के विवरण और तस्वीरें जारी कर रहे हैं, जिन्हें मेलबर्न के दक्षिण-पूर्व के ऑरमंड में हुई चाकू मारने की घटना के बाद से तलाशा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि भारतीय मूल के आरोपियों – अभिजीत और रॉबिन गार्टन की तलाश की जा रही है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement