facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कनाडा की आबादी में बढ़ रहे भारतीय

Advertisement

लगातार बढ़ रही तादाद के कारण कनाडा में भारतीयों की आवाज बुलंद होती जा रही है।

Last Updated- September 19, 2023 | 10:36 PM IST
canada toronto

साल 2011 के बाद से कनाडा की आबादी में करीब 5 लाख भारतीय जुड़े हैं। कनाडा में पिछली बार साल 2011 में जनगणना हुई थी। उस वक्त कनाडा में भारतीय मूल के 18 लाख लोग थे।

कनाडा सरकार के अनुसार उस वक्त देश की आबादी 3.63 करोड़ थी। यह करीब-करीब केरल की कुल जनसंख्या के बराबर है। हालांकि, कनाडा क्षेत्रफल के लिहाज से भारत से तीन गुना बड़ा है।

लगातार बढ़ रही तादाद के कारण कनाडा में भारतीयों की आवाज बुलंद होती जा रही है। देश की कुल आबादी में उनकी भागीदारी 5 फीसदी हो गई है, जो साल 2011 में करीब 4 फीसदी थी। इसका मतलब यह है कि कनाडा में भारतीयों की आबादी देश की बढ़ रही आबादी तुलना में तेजी से बढ़ रही है, जिसका कारण कुछ हद तक आव्रजन है।

इसकी वजह से भारत में कनाडा से बड़ी मात्रा में धन आता है। भारतीय रिजर्व बैंक के रेमिटेंस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 2020-21 के दौरान भारतीयों को मिले कुल धनप्रेषण में यह राशि 1 प्रतिशत से कम है। इसकी बड़ी वजह यह है कि बड़ी मात्रा में धन पश्चिम एशिया और अमेरिका से आता है। कनाडा से करीब 4 अरब डॉलर से ज्यादा भारत आता है। यह जर्मनी, इटली और फिलीपींस जैसे देशों से आगे है।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement