facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से वैश्विक स्तर पर महंगाई नियंत्रित रही: एस. जयशंकर

Advertisement

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'हमने वास्तव में अपनी खरीद नीतियों के माध्यम से तेल बाजारों और गैस बाजारों में नरमी का रुख बना दिया है।'

Last Updated- November 16, 2023 | 7:56 PM IST
Peace and prosperity in Mekong region play pivotal role in India's Act East policy: EAM Jaishankar

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत की खरीद नीतियों के तहत रूस के साथ लेनदेन जारी रखने के फैसले ने तेल और गैस बाजारों में नरमी ला दी है और इसके परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भारत को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

बुधवार शाम यहां ‘रॉयल ओवरसीज लीग’ में ‘‘एक अरब लोग दुनिया को कैसे देखते हैं’’ शीर्षक से हुई परिचर्चा के दौरान जयशंकर ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के मद्देनजर भारत द्वारा अपनी नीतियां अपनाने के सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

उन्होंने भारत-रूस संबंधों की ‘‘असाधारण प्रतिबद्धता’’ को भी दोहराया और बताया कि पश्चिम के विपरीत, रूस को पूर्व में ‘‘संशोधनवादी शक्ति’’ के रूप में नहीं देखा जाता है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘फिलहाल बस कल्पना करें कि अगर हमने रूस से तेल नहीं खरीदा होता, तो वैश्विक स्तर तेल की कीमतें अधिक हो गई होतीं क्योंकि हम उसी बाजार में, उन्हीं आपूर्तिकर्ताओं के पास गए होते, जैसा यूरोप ने किया होता और स्पष्ट रूप से, जैसा कि हमने पाया, यूरोप ने हमसे अधिक कीमत चुकाई होती।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘तो हमने वास्तव में अपनी खरीद नीतियों के माध्यम से तेल बाजारों और गैस बाजारों में नरमी का रुख बना दिया है। परिणामस्वरूप, वास्तव में वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति काबू में रही। सच कहूं तो (इसके लिए) हमें धन्यवाद देना चाहिए।’’

यूक्रेन में मौजूदा संघर्ष के संदर्भ में विदेश मंत्री ने दोहराया कि हालांकि वह इस मुद्दे पर पश्चिमी दृष्टिकोण को समझते हैं, लेकिन भारत के विचार अतीत के उसके अनुभवों से प्रभावित हैं, जब एक नए स्वतंत्र देश के रूप में उस पर पाकिस्तान द्वारा हमला किया गया था और किसी ने इसकी निंदा नहीं की थी।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement