facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:52 AM IST
India and US relation

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध रणनीतिक और वैश्विक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह साझेदारी दोनों पक्षों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित है।

जॉर्जिया के तीसरे कांग्रेस (संसदीय) जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले ड्रियू फर्ग्यूसन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी दुनियाभर में, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के संबंध रणनीतिक और वैश्विक हैं। ये संबंध मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं। ये लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपके प्रभावशाली नेतृत्व के लिए आपका आभार और मैं आशा करता हूं कि आपकी यात्रा सार्थक होगी।’’ वहीं, भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने मंगलवार को कहा कि दोनों देश अपने-अपने मामलों में समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इनसे निपटने के लिए उनके पास मिलकर काम करने का बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका संबंध कई स्तरों पर बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम दो लोकतंत्र हैं। हमारे संविधान ‘‘हम लोग’’ से शुरू होते हैं। ऐतिहासिक रूप से हमारे मूल्य समान हैं और हमारे सामने समान चुनौतियां हैं।’’

जयपाल ने वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकी इंपैक्ट समिट से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भारत को दुनिया में अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी को आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए वाशिंगटन आमंत्रित किया है। वह 22 जून को मोदी के सम्मान एक राजकीय रात्रिभोज भी देंगे।

मोदी उसी दिन कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे, जिससे वह अमेरिका की संसद को दो बार संबोधित करने वाले तीसरे विश्व नेता बन जाएंगे। वहीं, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रतिष्ठित नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा है कि इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी का प्रमाण है। भूटोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि भारत ने उनके नेतृत्व में विकास देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह यात्रा हमारे दो महान देशों के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी का प्रमाण है। यह परिवार और दोस्ती के गर्मजोशी भरे बंधन की पुष्टि करती है, जो अमेरिका और भारत के लोगों को एकजुट रखते हैं।’’

भूटोरिया ने कहा कि इस यात्रा का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत कर रही है तथा प्रशांत क्षेत्र में मुक्त, खुले, समृद्ध और सुरक्षित संबंधों के लिए साझा प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ा रही है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement