facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडोनेशिया ने अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के संदेह में ईरानी टैंकर जब्त किया

Advertisement

कुर्निया ने कहा कि ईरानी टैंकर ने मलेशियाई जलक्षेत्र की ओर भागने की कोशिश की और रुकने के लिए कई संकेत और चेतावनी दिए जाने के बावजूद टैंकर नहीं रुका।

Last Updated- July 12, 2023 | 8:16 PM IST
Oil

इंडोनेशिया ने देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक ईरानी टैंकर को एक अन्य पोत में अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के आरोप में जब्त कर लिया और उसके चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इंडोनेशियाई प्राधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया की तटरक्षक इकाई के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि ईरान के झंडे वाले ‘एमटी अरमान 114’ को शुक्रवार को जब्त किया गया, जिसमें 30 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत का 2,72,569 टन (23 लाख बैरल) कच्चा तेल था। उन्होंने बताया कि इसे नटुना जलक्षेत्र के निकट इंडोनेशिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में कैमरून के झंडे वाले टैंकर ‘एमटी एस टिनोस’ में अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के आरोप में जब्त किया गया।

इंडोनेशिया के एक तटरक्षक पोत को तड़के कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला और उसने दोनों टैंकर के पास जाने की कोशिश की। कुर्निया ने कहा कि ईरानी टैंकर ने मलेशियाई जलक्षेत्र की ओर भागने की कोशिश की और रुकने के लिए कई संकेत और चेतावनी दिए जाने के बावजूद टैंकर नहीं रुका।

उन्होंने बताया कि ईरानी टैंकर में तीन यात्री भी थे। उन्होंने बताया कि उसे इंडोनेशिया की तट रक्षक इकाई ने अपने मलेशियाई समकक्षों की मदद से बाद में पकड़ लिया। कुर्निया ने बताया कि टैंकर के कैप्टन और चालक दल के 28 सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। कैप्टन मिस्र का और चालक दल के सदस्य सीरिया के नागरिक हैं। कैमरून के झंडे वाला टैंकर भाग गया।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement