facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inflation: यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Advertisement

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने 20 सदस्य देशों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर कहा कि मई में मुद्रास्फीति की दर अप्रैल के 2.4 प्रतिशत से अधिक रही।

Last Updated- May 31, 2024 | 4:23 PM IST
retail inflation
Representative Image

Inflation: यूरोपीय संघ में खुदरा मुद्रास्फीति मई में उपभोक्ता उत्पादों की कीमतें बढ़ने से सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत हो गईं। शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने 20 सदस्य देशों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर कहा कि मई में मुद्रास्फीति की दर अप्रैल के 2.4 प्रतिशत से अधिक रही। हालांकि जानकारों ने मई में 2.5 प्रतिशत मुद्रास्फीति रहने की उम्मीद जताई थी।

मई में मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) अगले सप्ताह ब्याज दर में लंबे समय बाद कटौती का फैसला कर सकता है। ऐसा होने पर ईसीबी नीतिगत दर कटौती के मामले में अमेरिकी फेडरल रिजर्व से आगे निकल सकता है।

यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले यूरोपीय संघ को रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से ईंधन की ऊंची कीमतों से उपजी उच्च मुद्रास्फीति का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब यह काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement