facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर, मुद्रास्फीति 50 साल के रिकॉर्ड स्तर पर

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:27 AM IST
fuel price in Pakistan

पाकिस्तान में अप्रैल के दौरान महंगाई 50 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हाई फूड प्राइस, कमजोर करेंसी और बढ़ती तेल की कीमतों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

पाकिस्तान के स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो ने मंगलवार को कहा कि एक साल पहले अप्रैल में कंस्यूमर कीमतें बढ़कर 36.4 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 1964 के बाद सबसे अधिक है।

पाकिस्तान की मुद्रास्फीति (Inflation) की दर भी साउथ एशिया में सबसे अधिक है और मार्च के 35.4 प्रतिशत से ऊपर है। ब्यूरो ने कहा कि पाकिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य मुद्रास्फीति 40.2 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में ट्रांसपोर्ट की कीमतें 56.8 प्रतिशत चढ़ गईं, जबकि खाद्य मुद्रास्फीति 48.1 फीसदी पर पहुंच गई। ब्यूरो ने कहा कि मार्च से अप्रैल में खाद्य कीमतों में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर रह सकती है। केंद्रीय बैंक की अगली मॉनेटरी पॉलिसी 12 जून को होने वाली है।

मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पिछले महीने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को बढ़ाकर 21 प्रतिशत कर दिया था।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement