facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Europe में बढ़ी ब्याज दर! केंद्रीय बैंक ने पॉलिसी रेट में लगातार 9वीं बार किया इजाफा

Advertisement

ईसीबी का यह फैसला अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दर वृद्धि के फैसले के एक दिन बाद आया है।

Last Updated- July 27, 2023 | 7:43 PM IST

यूरोपीय संघ में उच्च मुद्रास्फीति (Inflation in Europe) पर काबू पाने की कोशिश में लगे यूरोपीय केंद्रीय बैंक (RCB) ने मंदी की आशंकाओं के बीच गुरुवार को लगातार नौंवीं बार पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी की।

ईसीबी ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की जिससे यह 4.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में ईसीबी ने उच्च मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए ब्याज दर में लगातार बढ़ोतरी की है।

मुद्रास्फीति पिछले महीने घटकर 5.5 प्रतिशत पर

यूरोपीय केंद्रीय बैंक की इन कोशिशों का असर भी पड़ा है। गत वर्ष अक्टूबर में 10.6 प्रतिशत के उच्च स्तर तक पहुंच गई मुद्रास्फीति पिछले महीने घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि अब भी यह दो प्रतिशत की आदर्श स्थिति से बहुत अधिक है।

ईसीबी की अध्यक्ष क्रिस्टीन लैगार्ड ने इस फैसले पर कहा, “सितंबर की अगली मौद्रिक समीक्षा बैठक को लेकर हमारी सोच खुली हुई है। हम इसे बढ़ा सकते हैं या स्थिर भी रख सकते हैं। तत्कालीन आंकड़ों के आधार पर फैसला किया जाएगा।”

पिछले एक साल में मानक जमा दर 3.75 प्रतिशत पर

इस दर वृद्धि के साथ ईसीबी ने पिछले एक साल में मानक जमा दर को 3.75 प्रतिशत पर पहुंचा दिया है जो वर्ष 1999 में यूरो मुद्रा का चलन शुरू होने के बाद से सर्वाधिक है। ईसीबी का यह फैसला अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दर वृद्धि के फैसले के एक दिन बाद आया है।

फेडरल रिजर्व ने पिछली 12 बैठकों में से 11वीं बार नीतिगत ब्याज दर में वृद्धि करते हुए 5.25-5.50 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही उसने अगली बैठकों में भी वृद्धि की संभावना को खुला रखा है।

मुद्रास्फीति के कम होने और आय बढ़ने की संभावना

लैगार्ड ने यह स्वीकार किया कि यूरो क्षेत्र के लिए आर्थिक परिदृश्य खराब हुआ है और संक्षिप्त अवधि में इसके कमजोर ही बने रहने की आशंका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के कम होने और आय बढ़ने की संभावना है जिससे अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement