facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी बाजार में लाभ के लिए जाना चाहते हैं निवेशक, दीर्घावधि में भारत पसंदीदा गंतव्य : रिपोर्ट

Advertisement

एक नोट में मैक्वेरी ने कहा कि निवेशक दुविधा में हैं, क्योंकि भारत और चीन के बीच चुनाव करना ‘कठिन’ होता जा रहा है।

Last Updated- October 18, 2024 | 6:39 AM IST
india_China
Representative image

हाल ही में चीन के बाजारों में उछाल के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई ब्रोकरेज ने गुरुवार को कहा कि निवेशक कुछ लाभ कमाने के लिए वहां के बाजार में जा सकते हैं, लेकिन भारत दीर्घकालिक निवेश के नजरिये से पसंदीदा बना हुआ है।

एक नोट में मैक्वेरी ने कहा कि निवेशक दुविधा में हैं, क्योंकि भारत और चीन के बीच चुनाव करना ‘कठिन’ होता जा रहा है। उन्होंने दोनों बाजारों के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का विश्लेषण किया। इसमें कहा गया है कि चीन द्वारा की गई प्रोत्साहन पहल निवेशकों को आकर्षित कर सकती है।

इसके साथ ही, संभावना है कि इस तरह की और घोषणाएं चीनी शेयरो को बढ़ावा दे सकती हैं, लेकिन दीर्घकालिक रूप से भारत का दबदबा बना रहेगा।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार इस समय तीन ‘नकारात्मक’ स्थितियों से जूझ रहे हैं, जिनमें कमजोर आर्थिक वृद्धि और उच्च मूल्यांकन शामिल हैं। मैक्वेरी के एक नोट में कहा गया है कि भारतीय बाजारों में पिछले कुछ महीनों में घरेलू प्रवाह के कारण अच्छी वृद्धि देखी गई है, लेकिन वे प्रति शेयर उच्च आय की उम्मीदों के भी विपरीत हैं।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 6:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement