facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान ने सऊदी अरब पर हज से पहले छह पत्रकारों को निष्कासित करने का आरोप लगाया

Advertisement

सऊदी अरब और ईरान के बीच चीन की मध्यस्थता में हुए समझौते के एक साल बाद यह घटना हुई है।

Last Updated- May 29, 2024 | 8:19 PM IST
iran airstrike

ईरान ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब ने हज से पहले उसके सरकारी टेलीविजन प्रसारणकर्ता की टीम के छह सदस्यों को एक सप्ताह तक हिरासत में रखने के बाद निष्कासित कर दिया है। सऊदी अरब ने घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सऊदी अरब और ईरान के बीच चीन की मध्यस्थता में हुए समझौते के एक साल बाद यह घटना हुई है।

सऊदी में पवित्र स्थलों को लेकर खासकर हज यात्रा के संबंध में सुन्नी और शिया देशों के बीच दशकों से तनाव रहा है। ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि गिरफ्तारियां एक हफ्ते पहले शुरू हुई थीं, जब मदीना में पैगम्बर मुहम्मद की मस्जिद में कुरान पढ़ने की रिकॉर्डिंग करते समय उसकी टीम के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया था।

ईरानी टीवी ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि उसके सदस्यों को हिरासत में क्यों लिया गया, लेकिन कहा कि ‘‘कई घंटों की पूछताछ’’ के बाद उन्हें पुलिस हिरासत केंद्र में रखा गया। इसके दो दिन बाद, सऊदी पुलिस ने ईरान के अरबी भाषा के अल आलम चैनल के एक पत्रकार और एक अन्य सरकारी टीवी चैनल के पत्रकार को हिरासत में ले लिया, जब वे ईरानी श्रद्धालुओं के साथ नमाज में शामिल होने के लिए कार से उतरे थे।

एक अन्य रेडियो पत्रकार को मदीना के एक होटल में हिरासत में लिया गया। ईरानी टीवी ने बताया कि उसकी टीम के छह सदस्यों को बाद में रिहा कर दिया गया और हज में शामिल होने का अवसर दिए बिना ईरान भेज दिया गया। सरकारी टीवी और ईरान के विदेश मंत्रालय द्वारा उनकी रिहाई के प्रयासों के बाद यह निष्कासन हुआ।

ईरान के सरकारी प्रसारक ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ के प्रमुख पेमन जेबेली ने कहा, ‘‘जब यह घटना हुई, तब वे (कर्मी) अपना सामान्य और नियमित कार्य कर रहे थे और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। हमें नहीं पता कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया और देश वापस क्यों भेजा गया।’’

दुनिया के सबसे बड़े शिया मुस्लिम देश ईरान और सुन्नी आबादी वाले देश सऊदी अरब ने 2016 में सऊदी अरब द्वारा शिया धर्मगुरु निम्र अल-निम्र को फांसी दिए जाने के बाद राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे। फांसी के विरोध में ईरान में प्रदर्शनकारियों ने अपने देश में सऊदी के दो राजनयिक मिशन पर धावा बोल दिया था।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement