facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य बगदाद में ईरान समर्थित मिलिशिया नेता की हवाई हमले में मौत

Advertisement

अमेरिकी सेना और बगदाद में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने टिप्पणी के आग्रह पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।

Last Updated- January 04, 2024 | 7:43 PM IST
Iran
Representative Image

मध्य बगदाद में ईरान समर्थित मिशिलिया के साजो सामान संबंधी मुख्यालय पर गुरुवार को किए गए हवाई हमले में संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। मिलिशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब इज़राइल-हमास जंग को लेकर पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और अंदेशा जताया जा रहा है कि संघर्ष आसपास के देशों में फैल सकता है।

‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स’ (PMF) ने एक बयान में कहा कि बगदाद में उसके उप प्रमुख (अभियान) मुश्ताक तालिब अल-सईदी या ‘अबू तकवा’ की “अमेरिका के बर्बर हमले में मौत हो गई है।” PMF मिलिशिया का एक गठबंधन है जो नाममात्र को इराकी सेना के नियंत्रण में है। यह तत्काल साफ नहीं हो सका है कि हवाई हमला किसने किया है।

Also read: ईरान: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए जनरल सुलेमानी की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में धमाका, 103 लोगों की मौत

अमेरिकी सेना और बगदाद में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने टिप्पणी के आग्रह पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी। मिलिशिया के दो अधिकारियों के मुताबिक, हमले में दो लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य ज़ख्मी हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अल-सईदी एक कार से मिलिशिया के अन्य अधिकारी के साथ PMF के सदस्य अल नुजबा मिलिशिया से संबद्ध मुख्यालय जा रहे थे तभी गाड़ी पर हमला हुआ और दोनों की मौत हो गई। बगदाद के फलस्तीन मार्ग पर जहां हमला हुआ है, वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इराकी जंगी जहाजों को आसमान में देखा गया।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement