facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावा

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 3:31 PM IST
US Iran

ईरान ने दावा किया है कि उसने ध्वनि की गति से 15 गुना तेज गति से जाने में सक्षम एक हाइपरसोनिक मिसाइल का निर्माण किया है। ईरान ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ देश के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि ‘फतह’ नामक मिसाइल की क्षमता 1,400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने की है। खबर में यह भी दावा किया गया है कि मिसाइल किसी भी क्षेत्रीय मिसाइल रक्षा प्रणाली से गुजर सकती है, हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया।

टीवी पर प्रसारित फुटेज में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के सामने ईरान के रेव्ल्यूशनरी गार्ड मिसाइल के मॉडल का अनावरण करते दिखाई दे रहे हैं। ईरान के पास बैलेस्टिक मिसाइलों का विशाल जखीरा है। नवंबर माह में रेव्ल्यूशनरी गार्ड के जनरल आमिर अली हाजीजादेह ने दावा किया था कि ईरान ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल का निर्माण किया है, हालंकि उन्होंने इसके पक्ष में कोई साक्ष्य पेश नहीं किए थे।

जनरल की ओर से यह दावा उस वक्त किया गया था जब देश की नैतिकता पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमीनी को गिरफ्तार किया था और उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के चलते देश में विरोध प्रदर्शनों की बाढ़ सी आ गई थी और लोगों में काफी गुस्सा था। गौरतलब है कि हाइपरसोनिक हथियार अपनी तेज गति के कारण मिसाइल रक्षा प्रणाली के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement