facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Iran Israel Tension: इंडियन नेवी ने जहाज कंपनियों के लिए जारी की सलाह, समुद्री गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

Advertisement

ईरान की सेना ने 13 अप्रैल को होरमुज जलडमरूमध्य में इजराइल से संबंधित कंटेनर जहाज MSC एरीज को जब्त कर लिया था।

Last Updated- April 17, 2024 | 8:11 PM IST
Cargo
Representative Image

पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बीच सरकार ने जहाज कंपनियों को पश्चिम एशियाई जलमार्गों और भारतीय जलक्षेत्र में आने वाले जहाजों के लिए रिपोर्टिंग, ट्रैकिंग और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के संबंध में सलाह जारी की है।

नौवहन महानिदेशालय (मुंबई) ने जहाज प्रबंधकों, जहाज मालिकों और नाविकों को व्यापारिक जहाजों और उनके चालक दल के हितों को सुरक्षित रखने के लिए समुद्री गतिविधियों की रिपोर्टिंग और ट्रैकिंग के लिए तंत्र को बढ़ाने की सलाह दी है। इस संबंध में 10 अप्रैल को एक परिपत्र जारी किया गया है।

पोत परिवहन मंत्रालय ने संवेदनशील क्षेत्रों को भी चिह्नित किया है। इनमें फारस की खाड़ी, होरमुज जलडमरूमध्य, ओमान की खाड़ी, अरब सागर, अदन की खाड़ी, बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य, लाल सागर, सोमाली खाड़ी और अरब सागर क्षेत्र शामिल हैं। परिपत्र के मुताबिक, किसी भी घटना की वजह से सुरक्षा बढ़ने की स्थिति में इन क्षेत्रों से गुजरने वाले सभी जहाजों को ऑनलाइन जहाज रिपोर्टिंग फॉर्म के जरिये अपना विवरण जमा करना होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह कदम जहाजों का एक व्यापक और नवीनतम डेटाबेस बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे भारतीय नौसेना को घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए आसान ट्रैकिंग और समन्वय की सुविधा मिलेगी।’’

परिपत्र में मौजूदा सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए व्यापक तट सुरक्षा ड्रिल आयोजित करने की भी सलाह दी गई है। ईरान की सेना ने 13 अप्रैल को होरमुज जलडमरूमध्य में इजराइल से संबंधित कंटेनर जहाज एमएससी एरीज को जब्त कर लिया था।

जहाज के चालक दल में भारत के अलावा फिलिपीन, पाकिस्तान, रूस और एस्टोनिया के भी नागरिक शामिल हैं। अपने नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत ईरान के संपर्क में है। ईरान ने दमिश्क स्थित अपने वाणिज्य दूतावास पर एक संदिग्ध इजराइली हमले के जवाब में शनिवार को सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement