facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Iran-Israel Tension: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पाकिस्तान की यात्रा करेंगे ईरानी राष्ट्रपति रईसी

Advertisement

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।

Last Updated- April 15, 2024 | 7:53 PM IST
Ebrahim Raisi Death

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 22 अप्रैल को पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। यह जानकारी सोमवार को पाकिस्तानी मीडिया की एक खबर से मिली। खबर के अनुसार इस दौरान रईसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार रईसी (63) की यह अपेक्षित यात्रा ऐसे समय होगी जब तेहरान ने कुछ दिन पहले ही सीरिया में दमिश्क स्थित अपने वाणिज्य दूतावास पर कथित इजराइली हवाई हमले के जवाब में इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागीं।

दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमले में उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के दो वरिष्ठ कमांडर सहित कई लोग मारे गए थे। यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान और ईरान द्वारा अपने सहयोग को गहरा करने के जारी प्रयासों के बीच हो रही है, जिसे इस साल की शुरुआत में एक अस्थायी झटका लगा था।

खबर के अनुसार जनवरी में, ईरान के सीमा पार हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने ईरानी क्षेत्र के अंदर आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और रॉकेट का उपयोग करके सटीक हमले किए थे।

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी बलूच आतंकवादी समूह ‘जैश अल-अदल’ के दो ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया गया। जैश अल-अदल 2012 में बनाया गया एक बलूच सुन्नी आतंकवादी समूह है जो ज्यादातर पाकिस्तान में सक्रिय है।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान ने ईरान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता के उल्लंघन के विरोध में ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और कहा था कि ईरान के राजदूत जो अपने देश की यात्रा पर गए हैं वे वापस पाकिस्तान नहीं लौटें।

हालांकि, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध जल्द ही बहाल हो गए थे और दोनों देशों के राजदूत अपने-अपने तैनाती वाले देशों में लौट आये थे।

खबर के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति राईसी की यात्रा के एजेंडे में द्विपक्षीय संबंध, सुरक्षा सहयोग, एक गैस पाइपलाइन और एक संभावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) शामिल है। खबर में कहा गया है कि ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश प्रमुख आर्थिक हित साझा करते हैं, जिसमें विशेष रूप से पाकिस्तान-ईरान गैस पाइपलाइन शामिल है।

खबर में कहा गया है कि एक अन्य घटनाक्रम में, ईरान ने सोमवार को घोषणा की कि वह ईरानी बलों द्वारा जब्त किए गए जहाज पर फंसे पाकिस्तानियों को उनकी नागरिकता की पुष्टि और दोनों देशों के बीच भाईचारे वाले संबंध के कारण कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर देगा।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement